सोनभद्र

नवागत बीडीओ विजय सिंह ने संभाली म्योरपुर ब्लॉक की कमान

कार्यभार ग्रहण करते ही विकास योजनाओं की ली जानकारी, अधिकारियों और कर्मचारियों से किया परिचय

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड को नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिल गए हैं। नवागत बीडीओ विजय सिंह ने शनिवार की देर शाम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने पर ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ विजय सिंह ने विकासखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लंबित कार्यों तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की।

नवागत बीडीओ ने विभागीय कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने और विकास योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मौके पर एडीओ पंचायत अजय सिंह, एडीओ आईएसबी श्रीश त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण, जेई सुमित सिंह, काशी यादव, एडीओ एजी दीपक पटेल, एपीओ चंदन कुमार सहित ब्लॉक के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live