सोनभद्र

संगोष्ठी में मुलायम सिंह यादव के विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद, सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पेश की सेवा की मिसाल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों को याद किया गया। जरूरतमंदों को कंबल और मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी गरीबों के मसीहा और समाजवादी चिंतक थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने का काम किया। आरक्षण व्यवस्था को मजबूती देकर समाज के विभिन्न वर्गों को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख जैसे पदों पर भागीदारी का अवसर दिलाया। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। गरीबों और जरूरतमंदों के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। उनके विचारों को आत्मसात करना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अजीत मौर्य, अतुल दुबे, आदिल अंसारी और धीरज पाठक ने रक्तदान किया।
संगोष्ठी को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, गीता गौर, अशोक पटेल, वेदमणि शुक्ला, फुलवंती गौड़, सुनील गौड़, राजेश विश्वकर्मा, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, हिदायत उल्ला खान, लालू भारती और परशुराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live