डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला नगर पंचायत क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग किनारे एक आवास के निकट स्थित जियो टावर पैनल से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते उसमें आग लग गई इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसी बीच पुलिस व अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू काबू पाया। वंहा मौजूद लोगों की मानें तो शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। आग से टावर पैनल में लगे अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना जियो टावर की देखरेख करने वालों को दे दी गई है पैनल जलने से उक्त टावर से मिलने वाला नेटवर्क बंद होने से आसपास नेटवर्क की स्पीड कम हो गई है।
शार्ट सर्किट से जियो टावर पैनल में लगी आग उपकरण जलकर खाक
