हेरोइन तस्कर के आरोपी की 82 लाख की संपत्ति सीज
डाला /सोनभद्र(जगदीश तिवारी)नशे के अवैध कारोबारी पर पुलिस ने कड़ा प्रहार कर उसके मकान समेत 82 लाख की संपत्ति को सिल कर दिया।अवैध नशे के कारोबार से अर्जित किए गए हेरोइन तस्कर चंद्रनगर डाला चढ़ाई निवासी सुनिता उर्फ बुचिया पत्नी सुधीर वार्ड नंबर चार के अचल संपत्ति को ओबरा एसडीएम रवि कुमार व सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने मय पुलिस फोर्स के साथ मुनादी कराकर मकान के दीवारों पर कुर्की का नोटिस चश्मा करने के बाद उसे सील कर दिया। बताया जा रहा है कि नशे के उक्त कारोबारी काफी दिनों से इस अवैध कार्य में संलिप्त थे इसके पूर्व भी कई बार जेल जा चुके हैं वर्तमान समय में दोनों पति-पत्नी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभी भी जेल में हैं पुलिस की इस कार्रवाई से नगर के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस संबंध में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना चोपन पर पंजीकृत मुकदमा में हेरोइन तस्कर सुनीता उर्फ बुचिया पत्नी सुधीर उर्फ छोटू के द्वारा अवैध नसे के कारोबार से अर्जित किए गए प्रापर्टी का ब्यौरा न्यायालय में दिया गया था इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर लगभग 82 लाख कीमत की प्रापर्टी सीज की गई है। इस दौरान चोपन थाना निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता,एस आई उमाकांत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह ,विनोद कुमार यादव रामज्ञान यादव आदि रहे।नगर क्षेत्र में अवैध हेरोइन के कारोबार को फैलाकर हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़़ कर अपना आशियाना खड़े़ करने वालों पर पुलिस ने अपना शिकंजा कसा है। पुलिस द्वारा बीते कुछ माह पहले अवैध हेरोइन का धंधा करने वाले तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन और उससे अर्जित किए गए वाहन व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस की कार्रवाई में जेल भेजा गया था। उसके बाद रविवार को पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की पुलिस का दावा है कि मकान समेत आरोपी की लगभग 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग जुट गए थे। एहतियात के तौर पर वहां फोर्स लगाई गई थी।


