सोनभद्र

सेवाकाल पूरा होने पर रामसूरत को दी भावभीनी विदाई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामसूरत के सेवाकाल पूर्ण होने पर बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके लंबे सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और सहयोग को याद किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने कहा कि रामसूरत ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विभाग में उनके योगदान और सहयोग को हमेशा याद किया जाएगा।पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि नौकरी से विदाई केवल सेवा समाप्त होने का अवसर नहीं, बल्कि नई जीवन यात्रा की शुरुआत है। रामसूरत के साथ कार्य करने के अनुभव और उनकी सहज कार्यशैली की यादें हमेशा सभी के साथ रहेंगी। समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रामसूरत को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधान सहायक कृपांकर दुबे, ललित नारायण तिवारी, विनोद सोनकर, अमल त्रिपाठी, विकास सोनकर, डीवीए अनूप सिंह समेत कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live