सोनभद्र

राज्य मंत्री ने ओबरा विधानसभा कार्यालय पर मनाई गांधी जयंती

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं संग गांधी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर बाड़ी स्थित ओबरा विधानसभा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में  गांधी जी के चित्र पर मंत्री समेत वंहा उपस्थिति सभी लोगों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का काम किया।उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।इस दौरान  मंडल मंत्री टाटा चौधरी,श्रवण कुमार,धर्मेश जैन, हेमलता जायसवाल , गुड्डू गोंड़ आदि मौजूद रहे।

SBN Live