सोनभद्र

खड़ी पिकअप में ट्रैवलर बस टकराई आधा दर्जन यात्री घायल

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में सड़क के किनारे टमाटर खड़ी पिकअप में एक ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई , बस में सवार एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई और चार पांच लोगों को हल्की चोटें आई। जानकारी के अनुसार मंगलवार अल सुबह चोपन थाना पारसपानी में एक ट्रैवलर बस उड़ीसा से प्रयागराज जाते वक्त सड़क के किनारे टमाटर लदी पिकअप को पिछे से टक्कर मार दिया। पिकअप पंचर होने की वजह से सड़क के किनारे खड़ी था। दुर्घटना में ट्रैवलर बस मे सवार प्रियंवदा मिश्रा पत्नी सुधीर मिश्रा निवासी रेनगाडीह थाना मनमुंडा जिला बोथ उड़ीसा महिला गंभीर रुप से घायल हो गई और बस में सवार चार-पांच लोगों को मामूली हल्की चोटे आई हैं । दूर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहूंची चोपन पुलिस द्वारा
घायल प्रियंवदा को इलाज हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

SBN Live