सोनभद्र

शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर

डाला(जगदीश तिवारी राकेश/ अग्रहरी)-ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित एक सभागार में भारतीय जनता पार्टी  जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को बैठक हुई।बैठक का शुभांरभ मुख्य अतिथि ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ व अन्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव शिक्षित वर्ग के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का अहम अवसर है। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कहा कि योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर चुनाव जीतने के लिए लगना पड़ेगा। टोली बनाकर मतदाता संपर्क अभियान दस अक्टूबर से चौदह अक्टूबर तक चलाया जाएगा।वोटर पर्ची वितरण की जिम्मेदारी व मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की होगी।इस जीत के बाद आगामी विधानसभा चुनाव का खागा खिंच देना है। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि कहा कि शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी पिछली बार की त्रुटियों को सुधारना है उसकी पुनरावृत्ति न होने पाए इसके लिए वोटरों को चिन्हित कर उनसे मिलकर सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं समेत सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर कार्य करने वाली भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कि जाएगी कुल मिलाकर विजय फतह करना है।जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।इस दौरान विधानसभा संयोजक स्नातक एम एलसी बृजेश पांडेय, शिक्षक एम एलसी  विधानसभा संयोजक रामनिवास तोमर,पोलिंग प्रमुख शिक्षक संतोष कुमार बबलू ओबरा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी,हरिराम छवि, शिवनाथ जायसवाल, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

SBN Live