सोनभद्र

चेरवाडीह संदिग्ध मौत मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई हो – डा धर्मवीर तिवारी

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) चेरवाडिह में सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला युवक नीतीश तिवारी उर्फ बाटा की मौत मामले में पिता ललित तिवारी केवाल के तहरीर पर चेरवाडिह निवासी आनन्द जायसवाल उर्फ सोनू पुत्र रामजनम जायसवाल व लोकेश पासवान पुत्र सुरेन्द्र पासवान निवासी चेरवाडीह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नीतीश तिवारी अपने बहन के यहां चेरवाडीह में आया था। पिता ने दिये तहरीर में बताया कि गांव के ही दो युवको से कुछ बात को लेकर महीनो से दोनो युवकों से विवाद चल रहा था और मेरे पुत्र को जान से मारने का पहले ही धमकी भी दिया था। मेरा पुत्र अपने बहन के घर चेरवाडीह में गया था कि कुछ विवाद हुआ था कि कुछ ही देर बाद सिर पर गम्भीर चोट के कारण खुन से लथपथ अचेतावस्था में बेटी के घर के सामने चेरवाडिह में सड़क पर मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कोन सीएचसी लाएं जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था, पिता ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने ही मेरे पुत्र को मारकर सड़क पर फेंक दिया है।
उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने को लेकर बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ता कोन पहुच कर मामले की जानकारी लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जाच कराने की बात कहा धर्मवीर तिवारी ने बताया कि उक्त प्रकरण मे विवेचना दुसरे थाना पुलिस से निष्पक्ष जाच कराई जाए जो भी दोषी हों उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार के लगातार कडी मशक्कत व डा धर्मवीर तिवारी के हस्तक्षेप के बाद मामले की गम्भीरता से लेते हुए दोपहर बाद दो युवक आनन्द व लोकेश पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live