सोनभद्र

मुकुट पूजन के साथ म्योरपुर की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर कस्बे में गुरुवार को श्री रामलीला कमेटी की ओर से विधि-विधान के साथ मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य पालन का संदेश दिया जाएगा। रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

म्योरपुर की रामलीला वर्ष 1965 से लगातार आयोजित की जा रही है। छह दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। प्रत्येक वर्ष रामलीला के मंचन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की सहभागिता से यह आयोजन आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था को भी मजबूत करता है।

इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोनू जायसवाल, महाप्रबंधक सुनील अग्रहरी, श्री रामलीला मंडली अध्यक्ष शनि अग्रहरी, दीपक सिंह, लालता जायसवाल, गणेश जायसवाल, अंकित अग्रहरी, रामू, आशीष अग्रहरी (बिट्टू), अजय अग्रहरी (सोनू), नमन प्रकाश अग्रहरी, रंजन अग्रहरी, ब्रह्मदेव तिवारी, आलोक अग्रहरी, सहदेव तिवारी और प्रभात गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live