सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के महामंत्री नार सिंह पटेल का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नार सिंह पटेल लोकप्रिय जननेता थे और अपनी मिलनसारिता, सरल स्वभाव तथा व्यापक जनसंपर्क के लिए जाने जाते थे। उनकी पहचान केवल भाजपा कार्यकर्ता और नेता के रूप में ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच भी थी। यही वजह थी कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध रहा।
नार सिंह पटेल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभिन्न दलों के नेता और समाज के अनेक लोग उनसे जुड़े रहते थे। उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके परिचितों और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, देवेंद्र पटेल, ई. रमेश पटेल, रामबली मौर्या, आशुतोष तिवारी, मनोज सोनकर, आनंद मिश्रा, राजनारायण तिवारी, सुरेश शुक्ला, सुनील सिंह, अनूप तिवारी, सपा नेता चेखुर पांडेय, राजू पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने नार सिंह पटेल के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक संबंधों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
