सोनभद्र

कोयला का खेल कोई पास कोई फेल  ट्रक मे लदा चोरी का कोयला बरामद आरोपी गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) कोयला का खेल कोई पास कोई फेल ट्रक मे लदा चोरी का कोयला बरामद आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी मेविस टाक तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी के 37.650 टन कोयले से लदा ट्रक संख्या UP63 BT 0135 बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चोपन पुलिस द्वारा प्रीतनगर चौकी के सामने कस्बा चोपन के पास से बिना वैध कागजात के कोयले का परिवहन करते हुए ट्रक वाहन को बरामद किया गया। मौके से आरोपी राजीव कुमार भारती पुत्र बिग्गन राम, निवासी झारोकला दुद्धी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 0402/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई करते हुए आरोपी को मा न्यायालय भेज दिया गया है।

बरामदगी का विवरण
ट्रक वाहन
37.650 टन कोयला
1000 नकद
मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना चोपन जनपद सोनभद्र
2. संतोष सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र
3. उ नि रामज्ञान यादव
4. हे का रिजवान शाह, हे का अजय यादव, हे का वीरेन्द्र सरोज, का मंटू सिंह, का अमर वर्मा, का राहुल यादव

SBN Live