सोनभद्र

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई नेहरू की जयंती

डाला /सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला क्षेत्र के सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के तौर पर शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने चाचा नेहरू को याद किया।
विद्यालय में चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर बच्चों और शिक्षकों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शंकर सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के बताए आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करते हुए चाचा नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रुप में धूम धाम से मनाया गया।इस दौरान उप प्रधानाचार्य डा. निधि जायसवाल, विनोद शर्मा,मिनू खान,तनुजा तिवारी,अनुपमा तिवारी,रिया साहू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live