सोनभद्र

प्रणय प्रसून ने लूट के 5 आरोपी को लूट के नकदी घटना मे प्रयुक्त 2 बाइक के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र प्रणय प्रसून ने लूट के 5 आरोपी को लूट के नकदी घटना मे प्रयुक्त 2 बाइक के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे ओबरा क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के कुशल नेतृत्व मे ओबरा एसएचओ प्रणय प्रसून ने मय हमराही बजरिये मुखबिर की सूचना पर ओबरा पुराने पीएसी मैदान के पास से लूट की घटना में शामिल 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पूर्व मे चकाड़ी पुल के पास बदमाशों द्वारा चंदा मांगने के बहाने 3 राहगीरों के साथ मारपीट एवं धमकी देकर उनके मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई थी। उक्त घटना के संबंध में वादी मुकदमा सुपीन्द्र कुमार सिंह पुत्र राजपति सिंह निवासी ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 धारा 309(6), 352 बीएनएस के तहत आरोपी 1. राजू यादव पुत्र महेन्द्र यादव, 2. आशीष जायसवाल पुत्र कमलेश जायसवाल, 3. सोनू तिवारी पुत्र शिवधनी तिवारी, निवासीगण ग्राम खैरटिया ओबरा, बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित आरोपी का तलाश किया जा रहा था। इसी क्रम मे पुराने पीएसी मैदान से 3 नामजद आरोपी एवं 2 अन्य आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी व रोहित यादव उर्फ राका को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर 2 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये नकद, कुल 2 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 2 बाइक (1. पैशन प्रो, सिल्वर रंग एवं 2. पल्सर, काले रंग की) बरामद किया गया। बरामद बाइक के कागजात उपलब्ध न होने के कारण उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. सोनू तिवारी पुत्र शिवधनी तिवारी, निवासी- ओम चौराहा, खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
2. राजू यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी- डीह बाबा मंदिर के पास, खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
3. राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता, निवासी- श्रीराम तिराहा, खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
4. आशीष जायसवाल पुत्र कमलेश जायसवाल, निवासी- डीह बाबा मंदिर के पास, खैरटिया, थाना ओबरा
5. रोहित यादव उर्फ राका पुत्र रामनिवास, निवासी- डीह बाबा मंदिर के पास, खैरटिया, थाना ओबरा

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. एसआई जय शंकर सिंह, एसआई अमित सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. का अशोक यादव, का राहुल श्रीवास, का गुलशन प्रजापति, का योगेन्द्र कुमार, का आदित्य कुमार, का धर्मेन्द्र राजभर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live