सोनभद्र

*रोरवा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री*

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार, 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोरवा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई, ट्रॉफी, बिस्किट, कॉपी, किताब, रबड़, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष शमशेर जी ने भी ब

च्चों को कॉपी-किताब वितरित कर मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने पंडित नेहरू की स्मृति में पौधरोपण किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच भी एक-एक पौधे का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राममूर्ति गुप्ता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के प्रति नेहरू जी के स्नेह और शिक्षा के प्रति उनके विचारों को याद करते हुए बाल दिवस का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रेम कुमार भारती सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live