व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सीओ दुद्धी प्रभाकर साहनी ने म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज के साथ म्योरपुर छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।सीओ ने छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने घाट पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।