सोनभद्र

मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन करने के बाद क्षेत्राधिकारी दुद्धि ने किया बीजपुर थाने का निरीक्षण

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार की शाम बीजपुर थाने में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय कुमार साहनी ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को गोपनीयता के साथ सुनने तथा त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सहायता और उनकी समस्याओं के निस्तारण में सहूलियत मिलेगी।

उद्घाटन के बाद क्षेत्राधिकारी दुद्धि विनय कुमार साहनी ने बीजपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा पुलिस व्यवस्था और संबंधित कार्यों का जायजा लिया।

इस मौके पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह, संतोष कुमार तिवारी, कांस्टेबल चंदन यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, महिला कांस्टेबल सुनैना गौड़, हेड म.कांस्टेबल व हे. म.का. किरण यादव एवं हेड कांस्टेबल प्रियंका कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live