सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सदर विधानसभा क्षेत्र के राबर्ट्सगंज ब्लाक मे दिव्यांग सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान 30 सामान्य ट्राईसाइकिल, पांच मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर तथा कुष्ठ रोग से प्रभावित एक व्यक्ति को लेप्रोसी किट प्रदान की गई।सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तीकरण सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना संकल्प है।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से उनके दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण वितरित, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
