सोनभद्र

विंढमगंज(सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम जोरूखाड़ निवासी सुरेश राम भारती (59 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय चतुरगुन राम, की सर्पदंश के बाद बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व बेहराजड़ा गांव में उन्हें सांप ने काट लिया था, जिसके बाद परिजन उपचार के लिए बनारस ले गए थे।
सुरेश राम भारती बसपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष रहे थे और लंबे समय से पार्टी के उत्थान के लिए सक्रिय रहते थे। उनके परिचितों के अनुसार वे मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और समाज में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा थी।बुधवार को उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मलिया नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान आयोजित शोकसभा में बसपा के मिर्जापुर कोऑर्डिनेटर रामविचार गौतम, सेकरार अहमद, अब्दुल हकीम मुस्लिम भाई चारा संयोजक,पूर्व प्रधान मुन्ना लाल गौतम, संदीप भारती, राजेश रावत, विमल यादव, सुरेंद्र भारती, जगदीश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत सुरेश राम भारती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live